महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज वारदात हुई। दो अज्ञात बदमाशों ने महिला के गले से डेढ़ लाख रुपये की कीमत का सोने का मांगलसूत्र झपट लिया। यह घटना तब हुई जब महिला सुबह की सैर के लिए सड़क पर निकली थी। वारदात के दौरान एक आरोपी पैदल आया और उसने अचानक महिला के गले पर हाथ डालकर चेन खींच ली। पूरी घटना एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिया को आरोपियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। महिला घटना के बाद चीखती रही, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और महिलाएं अकेले टहलने से डर रही हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सुबह-शाम सुनसान रास्तों पर अकेले न निकलें। मामले में आरोपियों की तलाश जारी है।
Source: Source