कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में निहारिका शराब दुकान के बाहर 24 मई की रात जमकर मारपीट हुई। शराब लेने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते-देखते हिंसा में बदल गई। तीन युवकों ने मिलकर एक युवक को घेर लिया और लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। मारपीट करीब आधे घंटे तक चली, जिसमें पीड़ित के सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के दौरान मौके पर खड़े लोग तमाशा देखते रहे और किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। यह पहली बार नहीं है, इस दुकान पर पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। शराब दुकान के कारण शाम के समय क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग और जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से नियमित गश्त और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने पिछली घटनाओं में कार्रवाई तो की है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। इस घटना ने शराब दुकानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
Source: Source