कोरबा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 159.63 करोड़ रुपये की लागत वाले 18 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं में सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल भवन और पेयजल योजनाएं शामिल हैं। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए कहा कि जहां भी अनियमितता मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान अब तक 2 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1.67 लाख का मौके पर ही समाधान किया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने से बचाना है।
Source: Source