केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से जुड़े कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMLA के तहत छापेमारी की है। यह कार्रवाई बुधवार को तिरुवनंतपुरम समेत करीब 10 स्थानों पर की गई। इनमें पिनाराई विजयन के किराए के आवास और उनकी बेटी से जुड़े ठिकाने भी शामिल बताए गए हैं। आरोप है कि CMRL कंपनी ने 2018-19 के बीच उनकी बेटी की कंपनी को अवैध भुगतान किया था। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी तनाव की स्थिति बन गई। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व सीएम के समर्थकों ने ED टीम का विरोध किया और हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात करना पड़ा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जांच एजेंसी मामले में वित्तीय लेनदेन की गहराई से जांच कर रही है। राजनीतिक स्तर पर इस कार्रवाई को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। फिलहाल जांच प्रक्रिया जारी है।
Source: Source