सूरजपुर के शिवनंदनपुर नगर पंचायत में नगरीय निकाय चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर फर्जी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कराने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने रविवार रात बिश्रामपुर थाने में प्रदर्शन किया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह सोमवार को प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में थाने का घेराव करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि शिवनंदनपुर चुनाव में भाजपा बौखला गई है। कांग्रेस ने पुलिस पर बिना सबूत के कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि घटना के वक्त CCTV फुटेज में कटार अड़ाने जैसी कोई घटना कैद नहीं हुई। पुलिस ने कहा है कि CCTV फुटेज देखने के बाद अगर हथियार का सबूत नहीं मिला तो गंभीर धाराएं हटाई जाएंगी। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या और चुनाव प्रभावित करने की साजिश बताया है।
: Source