हरियाणा के करनाल में दुपहिया वाहन चोरी के मामलों पर कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सेक्टर-13 पुलिस चौकी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को आरोपी की गतिविधियों को लेकर सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने निर्मल कुटिया चौक के पास दबिश देकर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान जंगसेर, निवासी गांव सिरसी के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने 11 जून को मुगल कैनाल क्षेत्र से बाइक चोरी की थी। इस संबंध में पहले से मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब उससे अन्य चोरी की घटनाओं को लेकर भी पूछताछ कर रही है।
Source: Source