करनाल के सुभाष गेट स्थित ‘जनता इलेक्ट्रिकल्स एंड मैकेनिकल वर्क्स’ में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का कीमती सामान और रिपेयरिंग के लिए आई मोटरें पार कर दीं। दुकान मालिक कुलजीत सिंह के अनुसार, चोर एनडीआरआई की 10 इंडस्ट्रियल फैन मोटरें, दुनार फूड्स लिमिटेड की मोटरें और पंप, तथा पार्क अस्पताल की मोटरों सहित कुल 5 बड़ी मोटरें और अन्य उपकरण ले गए। घटना का पता तब चला जब अगले दिन सुबह दुकान मालिक दुकान पर पहुंचे। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है, जिसमें संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर एएसआई राजेश को मामले की जांच सौंपी है। अधिकारी सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रहे हैं। इस चोरी से मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
Source: Source