पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी के निर्देशों के बाद कपूरथला के जिला चुनाव अधिकारी डीसी आकाश बंसल ने विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की है। यह हेल्प डेस्क जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स के कमरा नंबर 306 में बनाई गई है। इसका उद्देश्य मतदाताओं तक आसान और प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है। दिव्यांग, एनआरआई और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को विशेष सहायता प्रदान की जाएगी। वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की समय सीमा और प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी। नया वोट बनवाने, संशोधन करने या नाम हटाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। 2003 की वोटर लिस्ट रिकॉर्ड को खोजने और उसे लिंक करने में ऑनलाइन और ऑफलाइन सहायता दी जाएगी। एनआरआई मतदाताओं को उनके वर्तमान और पूर्व विधानसभा क्षेत्रों की पहचान में मदद मिलेगी। उनका सही पंजीकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। मतदाताओं को हेल्पलाइन नंबर 1950 और मोबाइल ऐप की सुविधाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। डीसी ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी लापरवाही पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source: Source