महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चाओं के बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी सांसदों की एक आपात बैठक ‘मातोश्री’ में बुलाई है। इस बैठक का उद्देश्य उन अटकलों पर विराम लगाना था, जिनमें दावा किया जा रहा है कि पार्टी के कुछ सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के संपर्क में हैं। बैठक में पार्टी के नौ में से आठ सांसद व्यक्तिगत या ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए, लेकिन परभणी के सांसद संजय जाधव की अनुपस्थिति ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को और तेज कर दिया है। इस घटनाक्रम ने शिवसेना (यूबीटी) के भीतर चल रहे मंथन और पार्टी की एकजुटता को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई यह बैठक सांसदों को एकजुट रखने और आगे की रणनीति तैयार करने के प्रयास के रूप में देखी जा रही है।
Source: Source