उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के युवकों को नंगा करके पीटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर ‘बॉयकॉट उत्तराखंड’ का ट्रेंड चल रहा है। हरियाणा के लोग उत्तराखंड के खिलाफ वीडियो बनाकर डाल रहे हैं। हरियाणा के लोगों का कहना है कि ऋषिकेश के एक इलाके में एक महिला से हुई गलतफहमी के बाद लोगों ने हरियाणा के कुछ लोगों की पिटाई कर दी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है इसलिए यहां की मर्यादा बनाए रखें और अनर्गल बयानबाजी से बचें। हरियाणा के इन्फ्लुएंसर हर्ष छिकारा ने कहा कि हरिद्वार और ऋषिकेश को हरियाणा का आदमी चलाता है। एक साल तक हरियाणा के लोगों पर हरिद्वार और ऋषिकेश जाने से बैन लगना चाहिए। जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने इसे ‘हरियाणवी अस्मिता’ पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों पर HR नंबर की गाड़ियों को जानबूझकर टारगेट किया जाता है और भीड़तंत्र द्वारा की गई यह बर्बरता निंदनीय है।
Source: Source