मध्य प्रदेश के उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। सोमवार शाम जब ट्रेन गदा पुलिया क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी उस पर अचानक पत्थर फेंके गए। इस घटना में ट्रेन के पांच कोच के शीशे टूट गए। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पथराव की झलक देखी गई। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। रेलवे पुलिस ने आसपास के इलाके में जांच तेज कर दी है। दोषियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
Source: Source