बलरामपुर में इंटरनेशनल सुसाइड प्रीवेंशन डे पर स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग महेंद्रगढ़ की ओर से हायर सेकेंडरी स्कूल में संगोष्ठी हुई। बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और एमएससी नर्सिंग की छात्राओं ने विद्यार्थियों को आत्महत्या रोकथाम की जानकारी दी। कार्यक्रम में आत्महत्या के कारणों, संकेतों और लक्षणों पर चर्चा की गई। छात्रों को ऐसे लोगों की पहचान करने के तरीके बताए गए, जो मानसिक संकट से गुजर रहे हों। वार्तालाप सेतु मॉडल के माध्यम से संकटग्रस्त व्यक्ति से बातचीत और मदद करने के चरण समझाए गए। युवाओं को सामाजिक और व्यक्तिगत समस्याओं से उबरने के लिए विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों को कठिन परिस्थितियों में आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाने की शपथ दिलाई गई। उन्हें अपने परिवार और दोस्तों के बीच जरूरतमंद व्यक्ति की पहचान कर सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं ने भी इस पहल में सक्रिय रुचि दिखाई। कार्यक्रम में बताया गया कि आत्महत्या के पीछे कई तरह के कारण और परिस्थितियां हो सकती हैं। युवाओं के साथ बुजुर्गों और बच्चों समेत सभी वर्गों के लोगों तक यह जागरूकता पहुंचाने पर जोर दिया गया। लोगों से संकट में घिरे व्यक्तियों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई।
Source: Source