असम के धेमाजी जिले में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने तस्करों के कब्जे से एक दुर्लभ टोके गेको (छिपकली) को भी बचाया है। यह प्रजाति दुर्लभ मानी जाती है और अवैध वन्यजीव व्यापार में इसकी उच्च मांग है। काला बाजार में इसकी कीमत लाखों रुपये में बताई जाती है। तस्कर इस गेको को दूसरे राज्यों में बेचने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में अन्य संभावित लिंक का भी पता चला है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और देश के विभिन्न हिस्सों में इस तरह के वन्यजीवों की तस्करी कर रहा था। वन विभाग ने बचाए गए गेको को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है। तस्करी के इस रैकेट में और गिरफ्तारियाँ होने की संभावना जताई जा रही है।
Source: Source