अमृतसर के गांव भकना की दाना मंडी में हुए दो गुटों के संघर्ष और गुरजशन सिंह उर्फ चीनी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में संलिप्त 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुलदीप सिंह उर्फ कीपा, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, गुरजिंदर सिंह उर्फ गिंदर, लवजीत सिंह उर्फ लव, नवप्रीत सिंह उर्फ शल्लू, लखविंदर सिंह उर्फ लक्का, गुरजंट सिंह, कुलदीप सिंह उर्फ निक्का सरपंच और दीपक सिंह उर्फ हनी शामिल हैं। पुलिस ने एफआईआर में परगट सिंह उर्फ बल्लू, जसकरणजीत सिंह उर्फ जिमी, सरपंच गुरदीप सिंह और जगतार सिंह उर्फ बॉक्सर सहित अन्य को भी नामजद किया है। वर्तमान में मुख्य आरोपी सरपंच गुरदीप सिंह और पंचायत सदस्य परगट सिंह उर्फ बल्लू अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। पुलिस घटना में शामिल अन्य अज्ञात व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
Source: Source