अमृतसर की घरिंडा पुलिस ने हथियारों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। 6 जून को दविंदर सिंह और राजविंदर सिंह को 2 हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार करने के बाद, पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मोदे रोड के पास से 7 पिस्तौल (जिनमें 3 ग्लॉक पिस्तौल शामिल हैं) बरामद की हैं। जांच में सामने आया कि यह हथियारों की खेप पाकिस्तान से आई थी, जिसका मुख्य लिंक अमृतसर जेल में बंद हरवंत सिंह उर्फ ‘हैरी’ है। पुलिस ने जेल में छापेमारी कर हैरी के पास से मोबाइल बरामद किया और उसके खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया है। पुलिस अब हैरी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी ताकि पता चल सके कि हथियारों की यह खेप किसे डिलीवर की जानी थी।
Source: Source