अमृतसर के रामबाग इलाके में स्थित बांसों वाले बाजार में देर शाम भीषण आग लग गई। यह बाजार बांस, लकड़ी की सीढ़ियां और अन्य संबंधित सामान बनाने के लिए जाना जाता है, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें कई फुट ऊंचाई तक उठ रही थीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अभी किसी के घायल होने की सूचना नहीं राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, बाजार में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।प्रशासनिक टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और आसपास के इलाकों को सुरक्षित करने का काम किया जा रहा है।
Source: Source