पंजाब के अबोहर में शुक्रवार दोपहर तेज अंधड़ और मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा दिया। बल्लूआना गांव में 30 साल पुराना BSNL का मोबाइल टावर भरभराकर रिहायशी मकानों पर गिर गया। यह टावर 1995 में पंचायती जमीन पर लगाया गया था। हादसे के समय लोग घरों से बाहर निकल भागे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। टावर गिरने से कई घरों की छतों के बनेरे टूट गए और लेंटरों में दरारें आ गईं। प्रभावित परिवारों को लाखों का नुकसान हुआ है। अबोहर शहर के संत नगर में भी एक मकान का छज्जा और ग्रिल उखड़ कर गिर गए। ग्रामीणों ने आबादी से टावर हटाने और पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है। BSNL की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन कर रही है। प्रशासन ने लोगों से जर्जर ढांचों और टावरों के पास जाने से बचने की अपील की है। मुआवजे की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया गया है।
Source: Source