दुर्ग में अतिथि शिक्षकों का 23 दिनों से जारी आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अतिथि शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। सरकार को मांगों पर निर्णय लेने के लिए 5 सितंबर तक का समय दिया गया है। मांगें पूरी नहीं होने पर 6 सितंबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है। संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षा सचिव से मुलाकात के बाद यह फैसला लिया। बैठक में सरकार ने तत्काल संविलियन संभव नहीं होने की बात कही, लेकिन अन्य मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया। संघ ने पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई है। संगठन ने कई पदाधिकारियों की हिरासत और 13 शिक्षकों की गिरफ्तारी का आरोप लगाया है। अतिथि शिक्षकों ने समान वेतन, सेवा सुरक्षा और स्थायी नीति की मांग दोहराई है। अधिकांश शिक्षक जल्द अपने-अपने स्कूलों में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने 27 जुलाई तक कार्यभार संभालने का निर्देश जारी किया है।
Source: Source