अंबाला में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां यमुनानगर की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे अपने दोस्तों के साथ शराब पीने और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने बताया कि उसने बैंक से लोन लेकर और खुद पैसे जुटाकर पति को टाटा ऐस गाड़ी खरीदकर दी, लेकिन पति ने सारी कमाई नशे में उड़ा दी और परिवार का खर्च चलाने से मना कर दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती थी, तब सास और जेठ ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं, पति उसके चरित्र पर संदेह कर उसकी नौकरी तक छुड़वा दी और जेठ ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति हरीश और सास सीमा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
Source: Source