मतलौडा पुलिस ने वैसर गांव में एक युवक की हत्या के आरोप में मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मंजीत और उसके बेटे विकास के रूप में हुई है। दोनों पर युवक को घर बुलाकर मारपीट करने और गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने युवक की हत्या करने की बात स्वीकार की है। यह घटना 25 मई को हुई थी, जब मृतक युवक सतीश खेत में पानी देने गया था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। सतीश की मां राजबाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि सतीश की हत्या कर दी गई है और उसका शव गांव के ही राजेश के मकान के बरामदे में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर सतीश के गले में परना (कपड़ा) लिपटा हुआ था और नाक से खून निकल रहा था। घर बुलाकर हत्या करने का आरोप राजबाला ने अपनी शिकायत में राजेश की पत्नी मंजीत, उसके बेटे विकास, जेठ राजपाल, राजपाल की पत्नी और उसके बेटे विशाल पर सतीश को घर बुलाकर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि इन सभी की सतीश के साथ पुरानी रंजिश थी। पुलिस ने राजबाला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और आरोपियों की तलाश कर रही थी। थाना मतलौडा प्रभारी सब- इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी महिला मंजीत ने पुलिस को बताया कि सतीश के साथ उसकी बोलचाल थी। उसने यह भी बताया कि उसके पति राजेश पिछले 10-12 साल से लकवाग्रस्त हैं और रात में उन्हें कम दिखाई देता है। घटना वाली रात, 25 मई को, वह और उसका पति राजेश घर के ऊपरी कमरे में सो रहे थे, जबकि बेटा विकास किसी काम से मतलौडा गया हुआ था। छेड़छाड़ करने को लेकर हुई थी कहासुनी रात को सतीश उनके कमरे में आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। वह नशे में था विरोध करने पर वह जबरदस्ती करने लगा। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई तभी बेटा विकास घर आ गया और शोर सुनकर उपर के कमरे में आया। दोनों ने मिलकर सतीश की थप्पड़ व मुक्कों से पिटाई की। विकास ने सतीश को पकड़कर मुंह दिवार पर मारा। सतीश को नीचे गिराकर वह उसके पैरों पर बैठ गई और विकास ने गले में पड़े परने से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को उठाकर बरामदे में डाल दिया था। प्रभारी सब- इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि पुसिल ने बुधवार को आरोपी मां-बेटे को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी महिला मंजीत को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी विकास को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नामजद फरार अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
Source: Source