रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर मरकाटोला के पास पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से करीब 65 लाख रुपये नकद बरामद किए। कार में सवार व्यक्ति की पहचान बालोद निवासी व्यापारी अमित जैन के रूप में हुई है। वह केशकाल से नकदी लेकर बालोद लौट रहे थे। जांच के दौरान कार में दो थैलों से 500-500 रुपये के नोटों की नई करंसी मिली। इतनी बड़ी रकम की गिनती में लगभग तीन घंटे का समय लगा। पुलिस ने व्यापारी से नकदी के वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पूरी राशि को जब्त कर लिया गया। मामले की जानकारी एसडीएम, तहसीलदार और आयकर विभाग को दी गई है। जब्त रकम को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले भी नवंबर 2025 में इसी तरह की बड़ी नकदी बरामदगी का मामला सामने आया था, जिसकी जांच अभी भी जारी है।
Source: Source