छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में देर रात एक गंभीर हमला हुआ। नेशनल हाईवे पर स्थित भवानी ढाबा के बाहर खाना खाकर लौट रहे तीन छात्रों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने चाकू, पाइप, बेल्ट और पत्थरों से ताबड़तोड़ वार किए। इस हमले में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने एक छात्र की सोने की चेन भी लूट ली और मोबाइल फोन तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सकरी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुमित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source: Source