राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यह हादसा उस समय हुआ जब 15 वर्षीय छात्र महावीर शर्मा स्कूल जा रहा था। तेज रफ्तार पानी टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में हादसे का भयावह दृश्य साफ दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज की भी जांच कर रही है। आरोपी चालक की तलाश तेज कर दी गई है।
Source: Source