गरियाबंद जिले के युवा कलाकार अमन तिवारी उर्फ बॉबी ने मनोरंजन जगत और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है। छोटे शहर से निकलकर मुंबई तक पहुंचे अमन तिवारी की उपलब्धि पर राजिम में उनका सम्मान किया गया। पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने उन्हें मोमेंटो, शाल और श्रीफल भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने अमन की सफलता को पूरे जिले के लिए गर्व की बात बताया। अमन तिवारी वर्तमान में मुंबई और दिल्ली में अपनी आगामी वेब सीरीज़ की शूटिंग में व्यस्त हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनकी उपलब्धि की सराहना की। वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान तिवारी ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ कला और रचनात्मक गतिविधियों में भी आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने अमन की सफलता को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
Source: Source