पठानकोट नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 32 के पोलिंग बूथ नंबर 87 पर एक विवाद सामने आया। संजय पुरी ने आरोप लगाया कि मतदान के बाद उनकी उंगली पर चुनावी स्याही नहीं लगाई गई और सवाल करने पर उनके साथ हाथापाई की गई। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए बूथ के बाहर तनावपूर्ण माहौल बन गया था। पुलिस मुलाजिम ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। संजय पुरी ने कहा कि वे इस मामले में संबंधित थाने में लिखित शिकायत देंगे और हाथापाई करने वाले पुलिस कर्मचारी पर कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी। पुलिस मुलाजिम के अनुसार, संजय पुरी ने एलर्जी का हवाला देते हुए स्याही लगवाने से इनकार कर दिया था। इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा बनी रही और तनाव का माहौल देखा गया। पुलिस कर्मी ने बताया कि संजय पुरी को पोलिंग बूथ से बाहर जाने के लिए कहा गया था, लेकिन उनके साथ किसी भी तरह की धक्का-मुक्की या हाथापाई नहीं की गई।
Source: Source