भिवानी CIA-2 ने महिला से धोखाधड़ी कर सोने के कड़े चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी से 40 हजार रुपए बरामद किए हैं। तोशाम क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाना तोशाम में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि दिनांक 14 अप्रैल, 2025 को वह सुबह के समय अपने घर से फैक्ट्री जाने के लिए निकली थी। जब वह रास्ते में अस्पताल के पास पहुंची तो उसे दो युवक मिले, जिन्होंने पैसे डबल करने की स्कीम के बारे में बताया। आरोपियों ने महिला से कहा कि उसके कड़ों को स्कैन करके उसकी रसीद दे देंगे। इस पर महिला ने अपने सोने के कड़े आरोपियों को दे दिए और उनके साथ गली में चली गई। इसी दौरान दोनों आरोपी उसके सोने के कड़े चोरी कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। महिला की शिकायत पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। रोहतक का रहने वाला आरोपी CIA-2 के एएसआई सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धोखाधड़ी कर सोने के कड़े चोरी करने के मामले में आरोपी को नया बस स्टैंड क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रोहतक की इंदिरा कॉलोनी करतारपुरा निवासी सुरेश पुत्र दीपचंद के रूप में हुई है। पहले भी केस दर्ज पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की गई तथा आरोपी से 40,000 रुपए बरामद किए गए। इससे पूर्व पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी गुरजीत व बलविंदर को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी बलविंदर से पहले ही 80,000 बरामद किए जा चुके हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी सुरेश के खिलाफ दिल्ली में एक तथा रोहतक में चोरी के दो मामले दर्ज हैं।
Source: Source