रोहतक जिले के महम नागरिक अस्पताल में 7.5 लाख रुपए की लागत से नई डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई गई है। पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा और सिविल सर्जन रमेश चंद्र ने इसका उद्घाटन किया। यह मशीन छोटे और बड़े एक्स-रे कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकती है। पूर्व सांसद जांगड़ा ने बताया कि महम अस्पताल में लंबे समय से एक्स-रे मशीन की मांग थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। सिविल सर्जन रमेश चंद्र ने बताया कि यह मशीन डिजिटल होने के कारण रिपोर्ट जल्दी तैयार हो जाती है। पहले वाली मशीन में सीमित एक्स-रे होते थे और रिपोर्ट तैयार होने में अधिक समय लगता था। महम अस्पताल को यह नई सुविधा मिल गई है। अब मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर कई अन्य लोग मौजूद रहे।
Source: Source