जींद जिले के सफीदों में एक ढाबे पर रंगदारी मांगने और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। बदमाशों ने ढाबा संचालक से हर हफ्ते 10 हजार रुपए की मांग की। मना करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से ढाबे में जमकर तोड़फोड़ की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शहर थाना सफीदों पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए इलाके में नाकाबंदी की, लेकिन फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। ढाबा संचालक शुभम की शिकायत पर मुख्य आरोपी तपन को नामजद किया गया है, जबकि उसके 10-12 अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और सीआईए की टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Source: Source