अमृतसर के एयरपोर्ट रोड को जोड़ने वाला वल्ला पुल पिछले लगभग तीन वर्षों से अधूरा पड़ा है। प्रशासन की ढुलमुल कार्यप्रणाली के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि वल्ला पुल का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर पूरा कर इसे जल्द से जल्द आम जनता की आवाजाही के लिए खोला जाए। यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सीधे तौर पर एयरपोर्ट, चंडीगढ़ रोड और दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ती है। पुल के अधूरा होने से यहाँ रोजाना लंबा ट्रैफिक जाम लगता है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। एंबुलेंस का निकलना मुश्किल हो गया है और कई जानें जा चुकी हैं। स्थानीय निवासियों का दावा है कि इस अधूरे पुल की वजह से पिछले तीन सालों में कई भयानक सड़क हादसे हो चुके हैं।
Source: Source