झज्जर शहर में फर्जी रजिस्ट्री और पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए जमीन हड़पने के मामले सामने आए हैं। एक पुलिसकर्मी समेत कई लोगों की जमीनें फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेच दी गईं। शहर के लोकल लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। पीड़ितों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। मामले में कई अन्य पीड़ित भी सामने आए हैं, जिन्होंने आरोप लगाया है कि फर्जी आधार कार्ड और नकली दस्तावेजों के जरिए उनकी जमीनें भी दूसरे लोगों के नाम चढ़ा दी गईं। जिला प्रशासन और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
Source: Source