रायपुर पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ‘ऑपरेशन कालचक्र’ चलाया। नॉर्थ जोन पुलिस ने 18 से 23 मई तक अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों में मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना और अपराधों पर नियंत्रण करना है। कई अपराधियों को पकड़ गया और एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए। 41 आरोपियों पर प्रतिबंधित हुक्का और तंबाकू सामग्री रखने के लिए कार्रवाई की गई। 81 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने और शराब उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। यह अभियान अपराधियों को सबक सिखाने और शहर को सुरक्षित बनाने के लिए चलाया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में दहशत फैल गई है और शहर वासियों को राहत मिली है।
Source: Source