लुधियाना| जीरो एरर तकनीक द्वारा नी रिप्लेसमेंट सर्जरी में देश-विदेश में अपनी विशेषज्ञता का लोहा मनवा चुके डॉ रणजीत सिंह ने हाल ही में एआई पावर्ड थ्री डी रोबोलेंस से 130 किलो वजनी व्यक्ति के घुटनों का सफल ऑपरेशन करके सर्जरी की दुनिया में एक नया कीर्तिमान बनाया। डॉ सिंह ने बताया कि अमृतसर निवासी 56 वर्षीय जीत सिंह का स्थानीय एसपीएस अस्पताल में सफल ऑपरेशन किया। इस संबंध में डॉक्टर सिंह ने बताया कि जीत सिंह जोकि अपने अधिक वजन के चलते घुटनों में आई समस्या से चलने फिरने में पूरी तरह से असमर्थ था। अपनी मोटापा कम करने की सर्जरी करवाना चाहता था, लेकिन डाक्टरों ने इस तरह की सर्जरी से उनकी जान को खतरा बताकर इससे इंकार कर दिया। डॉ. सिंह बताया कि जीत सिंह को शूगर, ब्लड प्रेशर एवं हार्ट की समस्या भी थी। डॉ. सिंह ने इस तरह की चुनौती स्वीकार करते हुए एआई पावर्ड थ्री डी रोबोलेंस से विशेष घुटनों का प्रत्यारोपण किया जोकि 130 किलो का वज़न सहने में समर्थ हों। डॉ. सिंह ने केवल बीस मिनट की सर्जरी से मरीज को चलने फिरने के काबिल बना दिया। जिसे लेकर मरीज जीत सिंह एवं उनका परिवार काफी खुश है।
Source: Source