छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने इबोला वायरस रोग की रोकथाम के लिए अलर्ट मोड पर काम करना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। संदिग्ध मरीजों की तत्काल पहचान की जाएगी। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम की ओर से जारी निर्देश में एयरपोर्ट पर एक नोडल अधिकारी तैनात करने को कहा गया है। अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड और इमरजेंसी व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। कांगो और युगांडा में इबोला संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद दुनियाभर में सतर्कता बढ़ाई गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे अंतरराष्ट्रीय चिंता का स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने सभी अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
Source: Source