धमतरी के सोरिद स्थित बागतराई ट्रेंचिंग ग्राउंड में सोमवार को भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसमान में धुएं का गुबार छा गया। घटना के बाद नगर निगम प्रशासन जांच में जुट गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग से इलाके में वायु प्रदूषण बढ़ गया है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की। आग के कारणों की जांच के लिए नगर निगम प्रशासन ने एक टीम गठित की है।
Source: Source