फरीदाबाद के बीके अस्पताल में कंटेनर अस्पताल बनाया गया था, लेकिन अब यहां_AC बंद होने से मरीजों को गर्मी से परेशानी हो रही है। मरीज दिन में बाहर पेड़ की छांव में बैठते हैं और रात में वापस बेड पर लौट आते हैं। कंटेनर अस्पताल के भीतर दोपहर के समय लगभग सभी बेड खाली दिखाई दिए। मरीजों का कहना है कि लोहे के कंटेनरों पर धूप पड़ने से अंदर का तापमान और बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोविड महामारी के दौरान साल 2021 में करीब 1.40 करोड़ रुपए की लागत से 120 बेड का यह कंटेनर अस्पताल बनाया गया था। अब यहां सिर्फ एक मेडिकल वार्ड ही संचालित हो रहा है। CMO डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि नए AC खरीदने के आदेश दे दिए गए हैं और शौचालयों की सीवरेज लाइन भी खुलवा दी गई है।
: Source