हरियाणा के रोहतक में जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। इस संबंध में डीसी सतबीर सिंह की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। जिला परिषद के कुल 14 पार्षदों में से 10 बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान वाइस चेयरमैन के खिलाफ मतदान कराया गया। वोटिंग में एक वोट रद्द हो गया, जिसके कारण अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। इस तरह अनिल हुड्डा की कुर्सी बच गई। जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा समेत 10 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए डीसी को शपथ पत्र सौंपे थे। इसके बाद प्रशासन ने प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के लिए बैठक तय की थी। पहले बैठक की तारीख 14 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। हालांकि, डीसी की अनुपस्थिति के कारण बैठक को स्थगित कर 19 अक्टूबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। निर्धारित बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ और प्रस्ताव गिर गया।
Source: Source