कोरबा में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस को 30 नए स्टॉपर मिले हैं। शहर में ट्रैफिक डायवर्ट करने या मार्गों को अस्थायी रूप से बंद करने के लिए स्टॉपर की जरूरत होती है। पुलिस विभाग के पास जरूरत के अनुसार पर्याप्त स्टॉपर उपलब्ध नहीं थे। वीवीआईपी आगमन के दौरान पड़ोसी जिलों से स्टॉपर मंगाने पड़ते थे। अब एक निजी कंपनी ने ट्रैफिक पुलिस को 30 नए स्टॉपर प्रदान किए हैं। इनका उपयोग शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इससे यातायात प्रबंधन को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी। स्टॉपर के जरिए जरूरत के अनुसार वाहनों का मार्ग डायवर्ट किया जा सकेगा। इससे प्रमुख स्थानों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी। पुलिस ने निजी कंपनी के सामाजिक सहयोग की सराहना की है। अधिकारियों ने कहा कि नए स्टॉपर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में भी मददगार हो सकते हैं। कार्यक्रम में एएसपी लखन पटले, नीतिश ठाकुर और डीएसएपी ट्रैफिक ज्योत्सना चौधरी समेत पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
Source: Source