मंडी के सुंदरनगर स्थित भौर गांव में पुलिस ने एक घर से 190 बोतल अवैध शराब बरामद की है। धनोटू पुलिस थाना की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को घर में अवैध शराब छिपाकर रखने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बबिता देवी के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। बरामद शराब में 88,500 एमएल अंग्रेजी शराब शामिल है। इसके अलावा 54,000 एमएल देशी शराब भी बरामद की गई। अंग्रेजी शराब में ऑल सीजन, स्मिरनॉफ मिन्टी जामुन, रॉयल स्टैग, गोल्फर शॉट और आईकॉनिक व्हाइट जैसे ब्रांड शामिल हैं। वहीं, देशी शराब में वीआरवी संतरा ब्रांड मिला है। पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की कुल मात्रा 1,42,500 एमएल है। यह मात्रा कुल 190 बोतलों के बराबर बताई गई है। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है। मामले में आरोपी बबिता देवी के खिलाफ धनोटू थाने में FIR दर्ज की गई है। मंडी के एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
Source: Source