बठिंडा के रामपुरा फूल में बुजुर्ग की जेब से 4 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवकों पर चोरी करने का आरोप है। घटना कन्या पाठशाला स्कूल वाली गली में हुई। पीड़ित बाल कृष्ण पाला अपनी पत्नी के साथ एक्टिवा से परिचित के घर जा रहे थे। मंदिर के सामने उन्होंने एक्टिवा रोकी थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनकी कमीज की जेब से 4 हजार रुपये निकाल लिए। दोनों युवक वारदात के बाद बाइक से मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने अपने चेहरों पर रुमाल बांध रखा था। चोरी की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दोनों युवक वारदात के बाद मौके से जाते दिखाई दे रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
Source: Source