अंबिकापुर के सकालो जंगल में एक एमएससी छात्र की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र निखिल रंजन एक्का तीन दिनों से लापता था। तलाश के दौरान उसकी लाश जंगल में एक पेड़ से लटकी मिली। बताया गया कि छात्र ने जींस और शर्ट को जोड़कर फंदा बनाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। छात्र के पास से एक डायरी मिलने की जानकारी सामने आई है। डायरी में उसने अपनी किडनी खराब होने की बात लिखी थी। इस जानकारी के आधार पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। छात्र घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा था। परिजनों ने उसकी तलाश की थी। जंगल में शव मिलने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Source: Source