पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में टीएमसी नेता द्विजेन मंडल के घर में जोरदार धमाका हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट लालपोल इलाके में हुआ। धमाके की तीव्रता से मकान की ग्राउंड फ्लोर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। पुलिस को शुरुआती जांच में सिलेंडर फटने की आशंका है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने घर में बम जमा होने का आरोप लगाया है। इस आरोप की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस विस्फोट के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही धमाके की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Source: Source