गया में एक ही गांव की चार नाबालिग छात्राएं लापता हो गई हैं। चारों छात्राएं आपस में सहेलियां बताई जा रही हैं। वे स्कूल जाने की बात कहकर अपने-अपने घर से निकली थीं। इसके बाद छात्राएं वापस घर नहीं लौटीं। परिजनों ने उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्राओं के मोबाइल से जुड़े कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाल रही है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। अब तक जांच में अपहरण का कोई पुख्ता साक्ष्य सामने नहीं आया है। पुलिस को आशंका है कि छात्राएं अपनी इच्छा से कहीं चली गई हों सकती हैं। जांच टीम छात्राओं के संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Source: Source