पठानकोट जिले की दीपनूर सहोता भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। उन्हें 5 सितंबर को ओटीए चेन्नई की पासिंग आउट परेड में कमीशन मिला। उनके साथ गुरदासपुर की दीक्षा ने भी सेना में अधिकारी के रूप में नियुक्ति हासिल की। दीपनूर की उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 11 सितंबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बरियार में उनके सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद की ओर से आयोजित किया गया। परिषद के महासचिव कुंवर रविंद्र सिंह विक्की की अगुवाई में दीपनूर को ‘प्राइड ऑफ पंजाब अवार्ड’ प्रदान किया गया। समारोह में दीपनूर ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अपनी सफलता में कड़ी मेहनत और माता-पिता के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। दीपनूर ने कहा कि सेना में शामिल होकर देश सेवा करना गर्व की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने और असफलताओं से सीखने की प्रेरणा दी। उनके पिता प्रो. सुखबीर सिंह सरदार बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं। उनकी माता रमनप्रीत कौर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरियार की प्रिंसिपल हैं। दीपनूर ने नर्सरी से बारहवीं तक की पढ़ाई किड्स इंटरनेशनल स्कूल, गुरदासपुर से पूरी की है।
Source: Source