कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में तीन साल की बच्ची स्नेहा पोर्ते की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची हाइड्रा के पहिए की चपेट में आ गई थी। हादसे में बच्ची के माता-पिता और एक साल का भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। परिवार बाइक से घर लौट रहा था, तभी पीछे से आए हाइड्रा ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक हाइड्रा के अगले पहिए में फंस गई और कुछ दूरी तक घिसटती रही। इसी दौरान बच्ची पहिए के नीचे आ गई। हादसे के बाद हाइड्रा चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि चालक घटना के समय मोबाइल पर बात कर रहा था। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। डायल 112 और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हाइड्रा जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Source: Source