गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने न्यू गुरुग्राम के लिए 7.90 किलोमीटर लंबी मास्टर सीवर लाइन परियोजना को मंजूरी दी है। यह सीवर लाइन सेक्टर 77 से 80 के बीच बिछाई जाएगी। परियोजना पर 19.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस प्रस्ताव को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई HPWPC की बैठक में मंजूरी मिली। परियोजना का ठेका DNIT दर से 9.21 प्रतिशत कम दर पर दिया गया है। सीवर नेटवर्क में 600 से 1200 एमएम व्यास की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ मैनहोल और संबंधित सीवर नेटवर्क भी तैयार किया जाएगा। परियोजना को पूरा करने के लिए दो साल की समयसीमा तय की गई है। काम पूरा होने के बाद तीन साल की डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि भी रहेगी। GMDA के CEO पीसी मीणा ने बताया कि सीवर नेटवर्क का विस्तार चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। परियोजना का उद्देश्य मौजूदा जरूरतों के साथ भविष्य की बढ़ती आबादी और नियोजित विकास को ध्यान में रखकर मजबूत सीवर सिस्टम तैयार करना है। काम को जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। GMDA मौजूदा STP की क्षमता बढ़ाने और नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने पर भी काम कर रहा है।
Source: Source