बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र में बाइक मांगकर वापस नहीं करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक गजेंद्र सेठिया उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। आरोपी केशलूर का रहने वाला है और उसकी उम्र 32 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को केशलूर चौक के पास उसने एक व्यक्ति से जरूरत बताकर कुछ समय के लिए बाइक मांगी थी। बाइक मालिक ने भरोसा कर अपनी TVS राइडर उसे दे दी थी। बाइक लेकर जाने के बाद आरोपी वापस नहीं लौटा। काफी समय बीतने पर बाइक मालिक ने उससे वाहन लौटाने को कहा। आरोप है कि युवक ने बाइक अपने पास ही रखी और वापस नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस को उसके घर लौटने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर बाइक बरामद कर जब्त कर ली गई। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Source: Source