जींद के सफीदों रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जाति, धर्म और क्षेत्रवाद आधारित कानूनों को खत्म कर समान कानून लागू करने की मांग उठाई गई। ब्राह्मण महासभा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित जिले सिंह पिचौलिया ने सरकार पर घोषणाएं लागू नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन समाज की प्रमुख मांग है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की 14 दिसंबर 2024 की घोषणाओं का भी उल्लेख किया। पिचौलिया के अनुसार भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव को सरकारी स्तर पर मनाने और आयोग गठन की घोषणा अब तक लागू नहीं हुई है। इसे लेकर समाज में नाराजगी बताई गई। मांगों को लेकर 151 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। नवंबर 2026 में राज्य स्तरीय ब्राह्मण महासम्मेलन आयोजित करने की भी घोषणा की गई। संगठन को मजबूत करने के लिए करीब 60 हजार सदस्यों का नेटवर्क बनाने की बात कही गई। समाज ने आरक्षण व्यवस्था में बदलाव कर नौकरियों में योग्यता को आधार बनाने की मांग की। इसके अलावा मंदिरों के अधिग्रहण को समाप्त करने, हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन और दयोली की जमीन से जुड़े कानूनों को सरल बनाने की मांग भी रखी गई।
Source: Source