चंबा में मणिमहेश यात्रा के दौरान खड़ामुख के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक का एक्सल फेल हो गया। ट्रक खराब होने से सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मणिमहेश यात्रा पर जा रहे सैकड़ों श्रद्धालु घंटों जाम में फंसे रहे। घटना खड़ामुख में चेनज 158+700 के पास हुई। यात्रा के कारण पहले से ही भरमौर और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों का दबाव बढ़ा हुआ है। ऐसे में ट्रक खराब होने से जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। स्थिति की जानकारी मिलने पर NHAI ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। NHAI की मशीनरी को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों की निगरानी में JCB की मदद से खराब ट्रक को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर हटाया गया। इसके बाद मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। यातायात बहाल होने से श्रद्धालुओं और अन्य वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। NHAI ने यात्रा के दौरान सड़क पर विशेष निगरानी रखने की बात कही है।
Source: Source