झारखंड के गढ़वा में कार्यालय सहायक श्रीकांत रवि की मौत का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार उनकी मौत सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या थी। रंका पुलिस ने मामले में श्रीकांत की पत्नी मनीषा को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि मनीषा ने अपने प्रेमी मोहम्मद हसन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। आरोप है कि श्रीकांत की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। वारदात को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के अलावा पिकअप चालक को भी गिरफ्तार किया है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जांच के दौरान हत्या की साजिश से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Source: Source