बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त सर्च अभियान चलाया। कार्रवाई गंगालूर थाना क्षेत्र के मुतवेंडी जंगलों में की गई। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक नक्सली डंप बरामद हुआ। संयुक्त टीम में CRPF की 85वीं वाहिनी और जिला पुलिस के जवान शामिल थे। तलाशी के दौरान दो हथियार बरामद किए गए। मौके से SLR के 30 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए। इसके अलावा BGL सेल और डेटोनेटर बरामद हुए हैं। सुरक्षा बलों को विस्फोटक सामग्री भी मिली है। बरामद सामान को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बरामदगी के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बल क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों से जुड़े अन्य ठिकानों की भी तलाश कर रहे हैं।
Source: Source